शिवपुरी। शिवपुरी के प्राचीन सिद्धेश्वर बाणगंगा मेले पर संकट के बादल है। विवादों के बीच अभी तक यह मेला शुरू नहीं हो पाया है। वैसे मेला शिवरात्रि के मौके पर शुरू हो जाता है लेकिन शिवरात्रि को एक माह हो गया है और अभी तक मेले में दुकानों के लिए स्थान आवंटित नहीं हो पाया है। खुद का फायदा नहीं हो रहा तो नगर पालिका के अधिकारी भी इसमें कोई रुचि नहीं ले रहे हैं और आचार संहिता का बहाना बनाकर दुकानों के लिए स्थान आवंटन लटका रखा है।
इसके अलावा एक विद्युत ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए भी नगरपालिका का एक सिंडिकेट यहां काम कर रहा है और इस सिंडिकेट में कुछ जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।
इस लाइट ठेकेदार के साथ मिलकर नगर पालिका का यह सिंडीकेट अपने मनमाफिक ढंग से दुकानों का आवंटन कराना चाहता है और इसीलिए मेले में विवाद की स्थिति बनी हुई है जबकि नगर पालिका चाहे तो बिजली का ठेका अलग से दे और अपने हिसाब से दुकानों के लिए स्थान आवंटित कर मेला प्रारंभ कर सकती है लेकिन अभी तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि जिस विद्युत ठेकेदार की निविदा की रेट अभी खुली नहीं है इससे पहले ही इसने यहां अपने मनमाफिक ढंग से प्रभाव जमाना शुरू कर दिया है और दुकानों के लिए स्थान बांटना शुरू कर दिए।
इसमें बड़े लेन-देन के आरोप लग रहे हैं। इस मामले में नगर पालिका के कुछ अधिकारी और कर्मचारियों का इसे संरक्षण हैं। यही कारण है कि विवाद हो रहा है और अभी तक मेला शुरू नहीं हो पाया है। कई दुकानदारों ने बताया है कि नगर पालिका स्वयं यहां दुकानों के लिए स्थान आवंटित कर दे और कुछ सुविधाएं जैसे लाइट, पानी की व्यवस्था करे तो मेला शुरू हो सकता है लेकिन दूसरी और आचार संहिता के बीच विद्युत ठेकेदार के जिसमें लाइट सप्लाई होना है उसकी निर्धारित रेट अभी तक ओपन नहीं हो पाई है और मेला अधर में लटका पड़ा है। शनिवार को यहां बिजली सप्लाई ठेकेदार और कुछ दुकानदारों के बीच विवाद भी हुआ।


Post a Comment