खेत से गुजरी हाईटेशन लाईन, चिंगारी उठी और 6 बीघा में खड़े गेहूं राख हो गए


शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम पचावली में शनिवार दोपहर पावर हाउस के पीछे एक खेत में शॉर्ट सक्रिट से आग लग जाने से खेत में खडी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। इस मामले की सूचना तत्काल फायर विग्रेड को दी। जब तक फायर विग्रेड पहुंचती आग अपना काम कर चुकी थी।

जानकारी के अनुसार ब्रजेश अवस्थी निवासी पचावली के खेत के ऊपर से गुजरी 33 केवी लाइन गुजरी है। शनिवार दोपहर अचानक इस लाईन में फाल्ट हुआ। इस फाल्ट से निकली चिंगारी से नीचे पकी खडी गेंहू की फसल चपेट में आ गई। और पूरे खेत में आग फैल गई। हवा के साथ आग इतनी तेजी से लगी कि लोग जब तक बुझा पाते तब तक आग पूरे खेत में फैल गई आस पास के लोग दौड़कर आए और पानी डालकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक खेत में खड़ी 6 बीघा की फसल जलकर राख हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post