बैराड। बैराड नगर में बिजलीघर के पास स्थित न्यू पैराडाइज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बैराड का वार्षिक उत्सव 27 जनवरी को आयोजित होने जा रहा था लेकिन ठंडे मौसम की वजह से विद्यालय द्वारा वार्षिक उत्सव 31 जनवरी 2019 को रखा गया है।
अत्यधिक ठंडे मौसम के कारण छात्र-छात्राओं को अपना प्रदर्शन करने में कठिनाई अथवा अन्य असुविधा उत्पन्न होने की स्थिति ना पैदा हो इसलिए विद्यालय द्वारा इसका आयोजन 31 जनवरी को रखा गया है विद्यालय द्वारा कई कार्यक्रम किए जाते हैं लेकिन हर कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को असुविधा ना हो यह सब देख कर हर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाता है।
विद्यालय संचालक कल्याण सिंह वर्मा द्वारा वार्षिक उत्सव में उपस्थित होने वाले सभी महानुभाव से क्षमा प्रार्थी होकर 31 जनवरी को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है

Post a Comment