कार्यालय में लटका ताला,नही किया झंडावंदन
योगेन्द्र जैन,पोहरी। सम्पूर्ण देशभर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम - धाम एव हर्ष उल्लास से मनाया गया। लेकिन पोहरी के उपपंजीयक केन्द्र मे तो आलम यह है कि बहां ताला लटका हुआ। और हैरान करने बाली बात तो यह है कि बहा पर कोई झंठावंदन नही किया गया। शासन के आदेश को अधिकारी- कर्मचारी किस तरह से हवा में उड़ाते है जिसका उदारहण पोहरी मुख्यालय पर देखने को मिला जहां उपपंजीयक कार्यालय में अधिकरियों को शासन के आदेश का भी भय नही रहा।
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर देश मे सभी शासकीय कार्यालय में झंडा वन्दन किया गया लेकिन पोहरी उप पंजीयक कार्यालय जो तहसील कार्यालय के पीछे होने के बाद भी अधिकारी-कर्मचारियो द्वारा ध्वजारोहण नही किया गया जबकि आस पास के लोग से जब जानकरी ली तो उनका कहना था ये पहली बार नही हुआ है।
अब देखना होगा कि अधिकारी क्या शासन के आदेश की अनदेखी करने पर कार्रवाई कर पाएंगे या इसी तरह अधिकरी-कर्मचारी की मर्जी चलती रहेगी। इस प्रकार से गणतंत्र दिवस पर झंडा वन्दन न कर गणतंत्र का अपमान करना ही होगा।
इनका क्या कहना है
आपके द्वारा सूचना दी गई है कि उप पंजीयक कार्यालय में झंडा वन्दन नही हुआ है यदि ऐसा हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी
मुकेश सिंह,एसडीएम पोहरी

Post a Comment