किसानों के उड़े होश सोसाइटीयो के कर्ता-धर्ताओं के उड़े मौज
जिन किसानों को कभी सोसाइटीयो पर एक कट्टा तक नहीं मिलता था
शिवपुरी। करेरा अनुविभाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सोसाइटीयो पर कर्ज माफी के नाम पर सोसाइटियों का बड़ा घोटाला सामने आया है जिन किसानों ने अपनी उम्र में एक यूरिया का कट्टा भी नहीं खरीदा होगा आज उन पर हजारों की संख्या में कर्ज देखने को मिल रहा है उन किसानों को भी सोसायटी ने कर्जदार बना दिया वहीं सोसाइटी में किसानों द्वारा कर्जा जमा कर दिया गया है । और उन किसानों के नाम भी कर्ज़ कर दिया है।
उन किसानों को भी कर्ज दार बना दिया गया है जिसके पास जमीन भी नहीं है और कभी यूरिया की एक बोरी भी नहीं मिलती थी और आज उनके ऊपर लाखों का कर्ज़ सामने आया है जिससे किसान भयभीत नजर आ रहे हैं। और उनके नाम सूची में सामने आ रहे हैं जिन किसानों ने कवि कुछ भी नहीं खरीदा है आज उन किसानों के नाम से लाखों रुपए कर्ज़ कैसे हुआ यही सोच कर बेचारे किसानों की नींद उड़ गई है। जिससे किसानों के होश उड़े हुए हैं
किसानों के नाम पर सोसाईटियो के कर्ताधर्ताओं ने फर्जी तरीके से लोन निकाल लिया है और फर्जी लिस्ट बनाकर उनको कर्जदार बना दिया है। और किसानों को ग्राम पंचायतों में लिस्ट चस्पा होने के बाद ही जानकारी पता हुई है कि हम पर कितना कर्ज है। और उनकी असलियत का पता चला है। और जब किसानों ने वास्तविक जानकारी लेने सोसाइटी के कर्ताधर्ताओं के पास पहुंचे तो उन्होंनेे जानकारी में बताया कि आपके उपर तो कोई कर्ज नहीं है और उनका लिस्ट में नाम है और उनके ऊपर हजारों की संख्या में कर्ज है किसान बेचारे यही सोच सोच कर हैरान है की हमारा कर्ज माफ होगा कि नहीं या इसी तरीके से दूसरी बार और हमको कर्जदार बना दिया जाएगा।

Post a Comment