Top News

ऑटो चालक द्वारा यात्री का समान न रखने पर यात्री ने कर दी मारपीट || बैराड़ ||




बैराड़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने ऑटो चालक की मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार मामला ग्राम बगौदा का है जहां आरोपित हरिविलास कुशवाह निवासी विजौरा द्वारा ऑटो चालक पुरुषोत्तम पुत्र मिश्रीलाल गुप्ता को रोका गया और ऑटो चालक से ऑटो में टमाटर एवं मटर रखने को कहा। जिस पर ऑटो चालक द्वारा मना कर दिया।

इसी बात पर आरोपित व्यक्ति ने ऑटो चालक की मारपीट कर दी इसे लेकर दोनों में बहस होती गई और हरिविलास ने गाली-गलौंज करते हुए ऑटो चालक की मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post