मुकेश प्रजापति
शिवपुरी। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ जिला शिवपुरी द्वारा संघ की ग्रामीण जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के ग्रामीण जिला अध्यक्ष लखन प्रजापति ने कार्यकारिणी गठित किया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ख्यालेन्द्र प्रजापति की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष मनीष प्रजापति के निर्देशन में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ग्रामीण के जिला अध्यक्ष लखन प्रजापति द्वारा जिले की ग्रामीण इकाई की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यकारिणी में मदनलाल प्रजापति नरवर को जिला मुख्य संरक्षक, सीताराम प्रजापति संरक्षक, जगदीश प्रजापति करैरा उपाध्यक्ष , दिलीप प्रजापति बदरवास उपाध्यक्ष, नरेन्द्र प्रजापति कोलारस उपाध्यक्ष, मुकेश प्रजापति खनियांधाना जिला उपाध्यक्ष, धारजीत प्रजापति पिछोर बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अरविन्द प्रजापति पिछोर महासचिव, नीतेश प्रजापति बदरवास मुख्य महासचिव, राजेश प्रजापति पिछोर संघठन कोर्डिनेटर, मोहन सिंह प्रजापति करैरा कोषाध्यक्ष, संतोष प्रजापति शिवपुरी लेखा परीक्षक, देवेंद्र प्रजापति इम्लोदा विधि सलाहकार, रामकिशन प्रजापति करैरा को संघठन मंत्री, एवं मुख्य रूप से प्रिंस प्रजापति बैराड़ एवं पोहरी को जिला मिडिया प्रभारी बनाया गया।
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के ग्रामीण जिलाध्यक्ष लखन प्रजापति ने समस्त नवगठित टीम से कहा कि सभी कार्यकर्ता समाज के अंदर छुपी बुराइयों को दूर करने एवं समाज को आगे बढ़ाने का पूर्ण रूप से प्रयत्न करें जिससे समाज को हर क्षेत्र मे प्रगित की ओर ले जाया जा सके।सभी नवगठित कार्यकारिणी द्वारा जिलाध्यक्ष सहित महासंघ का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Post a Comment