कांग्रेस कर रही किसानो के साथ छलावा , कांग्रेस आई है डकैती लाई है :शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लगाया आरोप, कहा- प्रतिदिन मध्य प्रदेश में हो रहीं हैं छह हत्याएं




बैराड । सम्पूर्ण देशवर मे लोकसभा चुनाव की जीत के लिए भाजपा जगह जगह सभाएं कर रही है इसी क्रम मे मध्यप्रदेश के पोहरी विधानसभा की बैराड तहसील मे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा ली जहां कांग्रेस व राहुल गांधी सहित बर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना सधा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को डकैतों की सरकार बताया है। बुधवार को पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बैराड़ में विजय संकल्प यात्रा के दौरान एक आमसभा को संबोधित करते हुए यह बडा बयान दिया। सभा में शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाए कि मध्यप्रदेश में डकैतों की सरकार वापस आ गई है। प्रदेश में रोज लूट, डकैती की घटनाएं हो रही हैं और हालत यह है कि प्रदेश में प्रतिदिन 6 हत्याएं हो रही हैं। पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि जब उनकी सरकार प्रदेश में थी तो ग्वालियर-चंबल संभाग को डकैत मुक्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प था कि या तो प्रदेश में डकैत रहेंगे या शिवराज और इस संकल्प को पूरा करके भी दिखाया। कमलनाथ सरकार द्वारा पिछले दिनों बड़ी संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफरों पर शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में तबादला उद्योग खुल गया है और लेन-देन कर अधिकारी और कर्मचारियों के स्थानांतरण किए जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी सरकार ने जो जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब तबके के लिए शुरू की थी उन योजनाओं को बंद किया जा रहा है। संबल योजना को बंद कर दिया गया है और गरीबों की मौत पर अंतिम संस्कार के लिए जो पैसा मिलता था। वह पैसा भी कमलनाथ सरकार जनता को नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि बिजली के बिल माफ करने की बात कही गई थी लेकिन लंबी चौड़ी राशि के बिजली के बिल दिए जा रहे हैं। इसी तरह किसानों से भी वादाखिलाफी की गई। दस दिन में ऋण माफ करने की बात कही गई थी लेकिन आज 80 दिन हो गए हैं और सरकार ने किसानों के कोई ऋण माफ नहीं किए और किसानों के घरों पर बैंकों के नोटिस मिल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने शिकारी बन कर जनता को अपने जाल में फंसा लिया है कांग्रेस सरकार के झूठे वादे ने जनता के लिए दाने डालने का झूठा बादा किया और जनता उस में फंस गई। बैराड़ की इस सभा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। इस विजय संकल्प यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को भी आना था लेकिन वह नहीं आए।. 



200 रूपय से ज्यादा बिजली बिल आए तो मत भरना

 सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी संबल योजना को भी इन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त कर दिया है प्रदेश में हमारे द्वारा संबल योजना का प्रारंभ किया गया जिसके अंतर्गत परिवार को ₹200 प्रतिमाह बिजली का बिल आना चाहिए लेकिन जब कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश मैं बनी तो उसके कुछ समय बाद ही बिजली के बिलों में गड़बड़ी आने लगी। इसलिए आप 200 रूपय से ज्यादा बिल भरें और यदि कोई बिजली कर्मचारी आप की बिजली काट देता है तो जबरन बिजली को स्वंय जोड़ लीजिए।

देशी की दुकान से विदेशी दारू नहीं बिकने दूंगा

शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा नई आबकारी नीति के तहत लाए जा रहे हैं नए प्रस्ताव का विरोध किया है। जिसमें देशी की दुकान में ही विदेशी शराब बेचे जाने की नीति का मसौदा है। इस मामले में शिवराज सिंह चौहान ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि वह इस नीति को लागू नहीं होने देंगे। शिवराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी इस नीति का विरोध करने की बात कही। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार ने शराब की नई दुकान नहीं खुलने दी लेकिन कमलनाथ सरकार देशी शराब की दुकान में विदेशी शराब बेचने की तैयारी कर ली है।

पुरानी गलती अब मत दोहराना

सभा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने बैराड़ की जनता से अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट ना देकर जनता ने जो गलती की है वह लोकसभा में ना करें और पुरानी गलती को न दोहराएं। उन्होंने जनता से केंद्र की मोदी सरकार की जन हितेषी योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि केंद्र में पुनः सशक्त और राष्ट्रवादी सरकार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिताएं।

किसान कहते रहे कांग्रेस आएगी कर्जा माफ करेगी

शिवराज सिंह चौहान ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि पक्षी के लिए शिकारी दाना डालता है और पक्षी दाने पर आकर बैठते हैं और शिकारी जाल फैला कर उनको पकड़ लेता है ठीक उसी प्रकार कांग्रेस ने भी इसी प्रकार किसानों को उल्लू बनाया प्रदेश के किसान भाइयों को कर्ज माफी का झूठा दाना डाल कर अपने जाल में फंसा लिया और स्वयं कुर्सी पर बैठ गए लेकिन किसानों को बाबाजी का ठुल्लू पकड़ा कर रह गए ना तो किसानों का कर्जा माफ किया ना ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बदला राहुल गांधी सहित कमलनाथ भी किसानों को उल्लू बनाने में पीछे नहीं हटे। कांग्रेस सरकार का कहना था कि 10 दिन में कर्ज माफ करेंगे नहीं तो मुख्यमंत्री को बदल देंगे लेकिन आज प्रदेश का किसान अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है इसलिए लोकसभा में यह भूल ना करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post