यंग स्कोलर ऐकेडमी बिद्यालय ने किया बर्ष 2018-19 सत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान



मुकेश प्रजापति
खनियॉधाना। यंग स्कोलर ऐकेडमी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मे बर्ष 2018-19 सत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मां कुलदेवी समाज कल्याण शिक्षा प्रसार समिति के उपाध्यक्ष दशरथ सिंह चौहान आगरा से थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह चौहान ने की इस मौके पर विद्यालय के सभी होनहार छात्र छात्राओं का इन अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया जिसमे माध्यमिक स्तर मे कक्षा 7 में शैलेश यादव 95 प्रतिशत लाकर बिद्यालय मे पहला स्थान प्राप्त किया है और कक्षा 8 मे प्रियांशी झा पुत्री दिनेश कुमार झा ने 91प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा मे दूसरा स्थान प्राप्त किया और इसी तरह प्राथमिक स्तर पर कक्षा 4 मे निवेदिका जैन पुत्री शरद कुमार जैन 95 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त किया । 

कक्षा 5 मे जानवी यादव ने 94प्रतिशत अंक प्राप्त किये बिद्यालय मे दूसरा स्थान प्राप्त किया है और इस मौके पर मां कुलदेवी समाज कल्याण शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चौहान एवं उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि दशरथ सिंह चौहान आगरा से थे एवं छात्र-छात्राएं और उनके पालक गण , बिद्यालय के प्राचार्य प्रथ्वीराज सिंह चौहान , और बिद्यालय के शिक्षकगण मौजूद थे और सम्मान होने के बाद इस संस्था के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शुभाशीष प्रदान किया

Post a Comment

Previous Post Next Post