पत्रकार- गौरव शर्मा
Mob-7067 2656 97
लोकेशन - बैराड़
जिला- शिवपुरी मप्र
बैराड़ - बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने आपसी विवाद के चलते एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगो से घर में घुसकर मारपीट कर दी है जानकारी के अनुसार बार्ड क्रमांक 2 में रामजानकी मंदिर के पीछे निवासरत प्रशांत पाराशर पुत्र प्रहलाद पाराशर का उनके ही परिवार के अटल पाराशर, प्रदीप पाराशर, छोटे पाराशर से पुराना जमीनी आपसी विवाद चल रहा था जिसके चलते आज सुबह करीब 8 बजे एक झगड़ा हो गया जिसमे उक्त आरोपियों द्वारा फरियादी प्रशांत के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी है फरियादी के छोटे भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे घर के पास में सरकारी नाला है जिसके पास सरकारी जगह पड़ी हुई है जिस जगह पर मोहल्ले के सभी लोग कचरा डालते हैं फरियादी ने भी उसी जगह पर कचरा फेंका था इसी बात को लेकर अटल पाराशर, प्रदीप पाराशर, छोटे पाराशर तीनों आ गए और तीनों भद्दी भद्दी गाली देने लगे और कचरा फेंकने से मना करने लगे और बोलने लगे कि यह हमारी जगह यहां पर कोई कचरा नहीं डाल सकता है इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया विवाद की स्थिति यहां तक पहुंच गई कि अटल पाराशर प्रदीप पाराशर एवं छोटे पाराशर तीनों उक्त फरियादी प्रशांत के घर में घुसकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे जिस पर फरियादी ने गाली देने से मना किया तो तीनों ने उसके घर में घुसकर जमकर मारपीट कर दी जिसमें प्रशांत को कई चोटें आई एवं फरियादी गंभीर रूप से घायल है उक्त मामले में बैराड़ थाना द्वारा आरोपीयों के खिलाफ धारा 452,323,294,506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है
Post a Comment