खनियांधाना पुलिस ने 1360 रुपये का पकड़ा सट्टा 2 पर मामला दर्ज




 
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड के द्वारा जिले मे संचालित हो रही अवैध गतिविधियां जैसे जुआ सट्टा आदि की रोकथाम के लिये आदेशित किया गया है एवं जीरो टोलरेंस के निर्देश दिये थे उक्‍त आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे एवं एस.डी.ओ.पी. पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में रविबार को खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति खनियाधाना बस स्टेण्ड के पास प्रतिक्षालय मे हार जीत का दाव लगा कर 1 रुपये के बदले 80 रुपये का लालच देकर सट्टे की अंक लिखी पर्ची दे रहे है मुखबिर की सूचना से खनियांधाना पुलिस ने मुखविर के बताये स्थान पर पहुचे तो देखा की दो व्यक्ति लोगो से पैसे लेकर सट्टे की अंक लिखी पर्ची दे रहे थे जैसे ही पुलिस को देखा तो भागने का प्रयास किया जिन्हे घेरकर पकडा गया और नाम पता पूछा तो उन्होने अपने नाम कमलेश पुत्र बृजलाल साहू उम्र 35 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 हरदौल मौहल्ला थाना खनियाधाना व दूसरे ने महेन्द्र पुत्र सिरनाम साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम पिपरौदा उवारी थाना मायापुर का बताया जिनके कब्जे से खनियांधाना पुलिस ने 1360 रुपये नगदी व 7 सट्टे की अंक लिखी पर्ची की है जप्त की हैं  इस कार्यवाही में थाना प्रभारी खनियांधाना सुरेश शर्मा एएसआई प्रकाश सिहं कौरव प्रधान आरक्षक हीरा सिंह आरक्षक अरविन्द कौरव आरक्षक जयवीर गुर्जर आरक्षक अनूप कुमार आरक्षक रवि बाथम की विशेष भूमिका रही

Post a Comment

Previous Post Next Post