श्री तालवाले हनुमान जी मंदिर, ओहदपुर का संचालन राष्ट्रीय सामाजिक संस्था प्रजापति हितकारणी महासभा करेगी




मुकेश प्रजापति @ग्वालियर डेस्क :–150 वर्ष पूर्व से ग्राम ओहदपुर ग्वालियर की भूमि स्थित श्री तालवाले हनुमान जी मंदिर की पूजा अर्चना एवं संचालन श्री पंचेश्वर महादेव जी सर्व सम्मति प्रजापति समाज (दक्षकुल चक्रधर) प्रजापति मोहल्ला पंचायत नाका चन्द्रवदनी एवं ग्वालियर प्रजापति समाज द्दारा किया जाता रहा है। ग्राम ओहदपुर ग्वालियर भूमि पर सम्वत् 1931 वर्ष 1874 में छोटा कुम्हार द्दारा मंदिर की देखरेख एवं भक्तजनों की सुविधा के लिये गोलाकार कुआ का निर्माण किया था, जिसका अभिलेख कुआ के अंदर आज भी अंकित है। उसके बाद बाबा श्री धर्मा कुम्हार जी, श्री तातिया कुम्हार जी, श्री नेकसियाराम जी, नारायन प्रसाद जी, श्री भोलाबाबा जी, श्री रामकिशन प्रजापति एवं श्री श्यामलाल प्रजापति जी ने समस्त ग्वालियर प्रजापति समाज के सहयोग से मंदिर की समस्त व्यवस्था व पूजा अर्चना का सफल संचालन किया। 





वर्ष 1985 में समाज द्दारा  श्री रामकिशन प्रजापति जी को मंदिर संचालन हेतु चुना, उनके द्दारा 1985 से मंदिर व्यवस्था का लिखित रिकार्ड रखा गया जिसमें मंदिर का दान, पुजारी का मानदेय, निर्माण, रंगाई-पुताई सदस्यों का विवरण देखने को मिलता है। श्री तालवाले हनुमान जी मंदिर एवं श्री पंचेश्वर महादेव जी की सुचारु व्यवस्था हेतु वित्तीय लेनदेन एवं पुजारी को प्रतिमाह मानदेय बैंकं  दिया जाता था। आज भी पंचायत का रुपया  बैंक  निधि के रूप में  जमा है।  वर्तमान में ग्वालियर ग्रामीण के विधायक माननीय श्री साहब सिंह गुर्जर जी द्दारा 19 जुलाई 2024 को समस्त प्रजापति समाज को अपने निवास पर बुलाकर मंदिर के दान पात्र की चाबी सौंपी। विधायक जी द्वारा कहा गया कि प्रजापति समाज ही इस मंदिर की देखभाल करता चला आ रहा था, आगे भी प्रजापति समाज इस मंदिर का संचालन विधिपूर्वक करे। इसके उपरांत मंदिर की देखभाल हेतु अस्थायी कमेटी बनाई थी। मंदिर संचालन की विधिपूर्वक सुचारु व्यवस्था करने हेतु श्री पंचेश्वर महादेव जी सर्व सम्मति प्रजापति समाज (दक्षकुल चक्रधर) ग्वालियर प्रजापति समाज पंचायत द्दारा श्री तालवाले हनुमान जी मंदिर ग्राम ओहदपुर को विधिवत संचालन हेतु राष्ट्रीय पंजीकृत समिति प्रजापति हितकारणी महासभा (रजि.) जिसका पंजीयन क्रमांक 02/42/01/24789/20 है, समिति विधान में लिखित उद्देश्य क्रमांक 12 ( *प्रजापति समाज की सामाजिक एवं धार्मिक स्थल की संपत्तियां जो कि पंजीकृत संस्था द्दारा संचालित नहीं है जिसका उद्देश्य समाज उत्थान पूजा अर्चना एवं प्रजापति समाज की धार्मिक आस्था से हो। वह संपत्ति स्थानीय समिति की अनुसंशा पर ही “प्रजापति हितकारणी महासभा” के सामाजिक धरोहर प्रकोष्ठ में समाहित करना। इस समाहित संपत्ति को स्थानीय समिति गठित कर संचालित किया जायेगा*) के परिपालन में विलय करने का प्रस्ताव वर्ष 2024 पारित किया गया। संस्था विलय के बाद संस्था विधान अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ख्यालेन्द्र प्रजापति जी द्दारा श्री तालवाले हनुमान जी मंदिर की स्थानीय प्रजापति मंदिर प्रबंधन कार्यसमिति गठित कर सर्वसम्मति से श्री बलराम प्रजापति को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री तालवाले हनुमान जी मंदिर का संचालन विधिपूर्वक प्रजापति हितकारिणी महासभा बायलॉज के अनुसार किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post