राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा द्दारा ‘प्रतिभा सम्मान एवं गौरव रत्न अलंकरण समारोह-2025’ का भव्य आयोजन संपन्न

 



मुकेश प्रजापति @ ग्वालियर डेस्क :– संगठन के राष्ट्रीय मुख्यमहासचिव कार्यक्रम संयोजक श्री एस. एन. प्रजापति जी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा के तत्वावधान में समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं समाज गौरवों का सम्मान करने हेतु आयोजित “प्रतिभा सम्मान एवं गौरव रत्न अलंकरण समारोह 2025” का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह में देशभर से बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के बंधु, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य अतिथि और युवाओं की उपस्थिति रही।

 कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वदनी मॉ सरस्वती की वंदना एवं महाराजा दक्ष व श्रीयादे मॉ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और मंचासीन अतिथियों को साफा बांधकर, अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री शोभाराम प्रजापति जी राज्य मंत्री उपाध्यक्ष माटी कला बोर्ड उत्तराखंड कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री ख्यालेन्द्र प्रजापति जी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा द्दारा की गई। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ से श्री बसंत कुमार चक्रधारी जी, फिरोजाबाद से डॉ. सुरेश चंद्र दक्ष जी,  उत्तराखंड से इंजी. राकेश प्रजापति जी,  जबलपुर से डिप्टी कमिश्नर श्री शिवप्रसाद गोला जी,  फरीदाबाद डॉ. मंगल सेन प्रजापति जी,  दिल्ली से श्री चंद्रप्रकाश प्रजापति जी अध्यक्ष शिव शक्ति धर्मार्थ सेवा संस्थान एवं गुना से वरिष्ठ समाजसेवी सेठ लक्ष्मण प्रसाद गोले जी उपस्थित हुये। विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ. रमेश सिंगोरिया जी भोपाल, श्री मथुरा प्रसाद प्रजापति जी शिवपुरी, श्री रामब्रज गोले जी, श्री हरज्ञान प्रजापति जी श्री रामेश्वर प्रजापति जी श्री रामसेवक प्रजापति जी श्री लाखन सिंह प्रजापति ठेकेदार जी, श्री प्रहलाद कुमार विश्वकर्मा जी, श्री रामसेवक प्रजापति जी श्री हेमसिंह रौतेले जी, श्री प्रहलाद प्रजापति जी  श्री वेदप्रकाश सुर्जनिया जी, श्री रामबाबू गोले जी,  गोविन्द गोले जी, दिनेश प्रजापति जी, श्री सुरेश प्रजापति जी, श्री नारायणदास प्रजापतिजी श्री बलराम प्रजापति जी श्री भारत प्रजापति जी श्री मनोहर गोले जी, एड. पूनम मुकेश प्रजापति जी, राजेश प्रजापति जी, राकेश प्रजापति जी, श्री जगमोहन प्रजापति जी, श्री मुकेश प्रजापति जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। कार्यक्रम में बिटिया पलक द्दारा भक्तिमय संगीत गाकर एवं उत्कर्ष द्दारा बंसुरी सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। 


मुख्य अतिथि माननीय शोभाराम प्रजापति जी ने समाज में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए नए प्रयोगों द्दारा सभी को प्रेरित किया और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया उन्होने कहा कि यदि किसी भी समाज के बच्चे की शिक्षा आर्थिक तंगी के कारण रुकती है, तो उसके लिए राष्ट्रीय प्रजापति हितकारणी महसभा का संगठन सदैव उसके साथ खड़ा रहेगा और हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालेन्द्र प्रजापति जी ने संगठन द्दारा अब तक किए गए शिक्षा के क्षेत्र, सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा आगामी समय में संगठन द्दारा किए जाने वाले योजनाबद्ध कार्यों से भी सभी को अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने कन्या शिक्षा के प्रोत्साहन एवं निशुल्क शिक्षा हेतु संगठन द्दारा दी जाने वाली आर्थिक एवं सामाजिक सहायता की जानकारी भी प्रदान की।

छात्र- छात्रा प्रतिभा सम्मान में हायरसेकेंड्री परीक्षा गणित संकाय में प्रथम रौनक प्रजापति द्दितीय आकाश प्रजापति तृतीय विपाशा प्रजापति बायलॉजी संकाय में प्रथम विशेष प्रजापति द्दितीय गौरव प्रजापति तृतीय शुभांशी कुम्भकार कॉमर्स संकाय में प्रथम विनीत प्रजापति द्दितीय अनुज प्रजापति तृतीय सुहानी प्रजापति आर्ट संकाय में प्रथम भगत प्रजापति द्दितीय रोहित प्रजापति तृतीय विशाल प्रजापति हाईस्कूल सीबीएसई परीक्षा में प्रथम परिधि प्रजापति  द्दितीय विशेष अयेलिया तृतीय गुंजन प्रजापति एमपी बोर्ड परीक्षा में प्रथम पवन प्रजापति द्दितीय खुशी प्रजापति तृतीय गायत्री प्रजापति रही। सबको शील्ड माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में समाज विभिन्न परिवारों द्दारा अपने माता पिता की पुण्य स्मृति में वर्ष 2026 में स्व.श्री रामकिशन प्रजापति ठेकेदार स्मृति पुरस्कार,  स्व.श्रीमतीकाशीबाई प्रजापति स्मृति पुरस्कार, स्व.श्रीमती गनेशीबाई एवं स्व. श्री मंशाराम सुजेनियां (प्रजापति) स्मृति पुरस्कार स्व. श्रीमती बीनादेवी प्रजापति स्मृति पुरस्कार,  स्व.श्री प्यारेलाल प्रजापति स्मृति पुरस्कार  से छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा 

इस वर्ष से संगठन द्दारा भामाशाह सम्मान भी शुरू किया गया है भामाशाह के रूप में श्री एस.आर. गोले, श्री लाखन सिंह प्रजापति,  सेठ श्री लक्ष्मण गोले जी गुना,  इंजी. राकेश प्रजापति उत्तराखंड, श्री प्रमोद प्रजापति जी फिजियोथैरेपिस्ट मुरैना,  भूपेन्द्र प्रजापति समीक्षा पैथोलॉजी लैब मुरैना सम्मानित हुये। 

प्रजापति गौरव रत्न पुरस्कार से माननीय श्री शोभाराम प्रजापति जी (राज्यमंत्री उपाध्यक्ष माटी कला बोर्ड उत्तराखण्ड, श्री बसंत कुमार चक्रधारी जी छ्त्तीसगढ, डॉ0 सुरेश चन्द्र दक्ष जी फिरोजाबाद, श्री चन्द्रप्रकाश प्रजापति जी दिल्ली, श्री रामप्रसाद प्रजापति जी नरवर, डॉ0 रमेश सिंगोरिया जी भोपाल, श्री मथुरा प्रसाद  प्रजापति जी शिवपुरी, श्री वेदप्रकाश सुजेनिया, श्री गोविन्द गोले जी मुरैना, श्री जगदीश चन्द्र प्रजापति जी, डॉ0 प्रमोद प्रजापति मुरैना, श्री हरेन्द्र प्रजापति, श्री राकेश प्रजापति मुरैना, श्री आशाराम प्रजापति मुरैना, श्री अनिल गोले, श्री पवन प्रजापति जी [छिंदवाडा] को अभिनंदन पत्र, अंगवस्त्र, साफा शॉल व माला  पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रजापति गौरव सम्मान के रुप में  विक्रम प्रजापति जी फोटोग्राफी, श्रेयश प्रजापति इंटरनेशनल ब्लेक बेल्ट कराटे, धनंजय प्रजापति नेशनल ब्लेक बेल्ट कराटे, मिराज प्रजापति इंटरनेशनल आर्म बॉक्सिग, धनंजय प्रजापति राज्यस्तरीय कराटे,  पलक प्रजापति राज्यस्तरीय गायिका, प्रतिज्ञा प्रजापति राज्यस्तरीय बास्केटबॉल खिलाडी, जयदीप प्रजापति सर्वश्रेष्ट धावक  तरुण प्रजापति नेशनल रील मेकिंग,  कंचन प्रजापति नेशनल कब्बडी,  मुस्कान प्रजापति राष्ट्रीय स्तर योगासन व कब्बडी,  मयंक प्रजापति चित्रकरिता, प्रतिष्ठा प्रजापति उत्कृष्ट लेखन,  उत्कर्ष प्रजापति बांसुरी वादक, मनोज प्रजापति मिट्टी कला,  मोहिनी प्रजापति योग राष्ट्रीय स्तर, दिव्य प्रजापति स्केटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सम्मान प्रतीक, मेडल, शॉल, अंगवस्त्र माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन राष्ट्रीय संगठन प्रवक्ता भालचंद्र वि. प्रजापति द्दारा किया गया एवं मीडिया कवरेज प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि प्रजापति द्दारा किया गया। 

मातृ शक्ति के रुप में श्रीमती योगेश्वरी पचोकरिया, श्रीमती प्रिया प्रजापति, श्रीमती मीना प्रजापति, श्रीमती प्रिया प्रजापति, श्रीमती कविता प्रजापति, कु. चंचल प्रजापति, श्रीमती किरण प्रजापति, श्रीमती संगीता प्रजापति, श्रीमती अंजू प्रजापति, श्रीमती गायत्री प्रजापति, श्रीमती भावना प्रजापति, श्रीमती ममता प्रजापति को सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी के एस. आर. गोले जी राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक, एम. के. प्रजापति  राष्ट्रीय संरक्षक,  एस. एन. प्रज्ञापति 'शिवम' राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, गणेश प्रज्ञापति राष्ट्रीय सचिव, भालचन्द्र वि. प्रज्ञापति राष्ट्रीय प्रवक्ता, चन्द्र‌भान प्रजापति राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश प्रजापति प्रदेशाध्यक्ष, दिल्ली, श्रीमती योगेश्वरी पचौखरिया राष्ट्रीय संयोजिका महिला विंग, श्याम प्रजापति राष्ट्रीय संगठन कोर्डिनेटर, आशाराम प्रज्ञापति राष्ट्रीय लेखा परीक्षक, इंजी. लालपत प्रज्ञापति राष्ट्रीय संगठन मंत्री, मनीष कुम्भकार प्रदेशाध्यक्ष, मध्यप्रदेश, राकेश प्रजापति कार्य. प्रदेशाध्यक्ष, भूपेन्द्र प्रज्ञापति मुख्य महासचिव, मनीष प्रजापति प्रदेश कोषाध्यक्ष, रवि प्रजापति प्रदेश मीडिया एवं जनसंपर्क, महेश प्रजापति सम्भागीय अध्यक्ष, लखनलाल प्रजापति जिलाध्यक्ष,  श्रीमती प्रिया प्रजापति जिलाध्यक्ष, महिला विंग ग्वालियर एवं समस्त प्रदेश, सम्भाग , जिला, ब्लॉक कार्यकारिणी व सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतिम समय में सभी ने मिलकर सामूहिक सहभोज किया

Post a Comment

Previous Post Next Post