सुरेन्द्र शर्मा पहुंचे बैराड, महाजनसंपर्क अभियान पर दी विस्तृत जानकारी



बैराड।  नगर में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं महा जनसंपर्क अभियान के जिला शिवपुरी के प्रभारी बनाए गए सुरेंद्र शर्मा बैराड मंडल में उपस्थित हुए। जहां श्री शर्मा बैराड भारतीय जनता पार्टी  के कार्यकर्ताओं  से मिले। साथ ही बैराड भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल के साथ अन्य कार्यकर्ताओं को महा जनसंपर्क अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी । और महा जनसंपर्क अभियान को सुचारू रूप से चलाए जाने के संबंध में बातचीत करते हुए संपूर्ण  जानकारी दी। 


इस अवसर प्रथ्वीराज सिंह जादौन जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी, रामबाबू मंगल मंडल अध्यक्ष भाजपा बैराड, विक्की मंगल, सतीश योगी,प्रिन्स प्रजापति आदि अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे और महा जनसंपर्क अभियान के बारे मे विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post